हमारे बारे में
आकाश कुमार श्रीमुख (वकील, समाजसेवी एवं जनसेवक) नरकटियागंज विधानसभा (पश्चिम चम्पारण, बिहार) के एक कर्मठ, संघर्षशील और मिलनसार नेता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय सदस्य हैं और पिछले दो दशकों से लगातार जनसेवा और संगठन निर्माण में जुटे हुए हैं।
प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा
23 अप्रैल 1982 को जन्मे आकाश श्रीमुख ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नरकटियागंज में पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक (B.A.) की पढ़ाई T. P. Verma College, Narkatiaganj से पूरी की, जो बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (B.R.A. Bihar University), मुजफ्फरपुर से संबद्ध है। आगे चलकर उन्होंने 2011 में कानून (LLB) की डिग्री भी इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर
आकाश श्रीमुख ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1998–2003) से की। इसके बाद उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (2004–2025) से गहरा हुआ, जहां उन्होंने अनुशासन, सेवा और संगठन की मूलभावना को आत्मसात किया। संघ की शाखाओं और सेवा कार्यों से उन्होंने लोगों के बीच कार्य करते हुए न केवल संगठन का विस्तार किया बल्कि युवाओं को राष्ट्रहित में जागरूक और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को जोड़ा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा नमामी गंगे जैसे अभियानों में जिला संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 से अब तक वे भाजपा पश्चिम चम्पारण के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला संयोजक के रूप में संगठन को मज़बूत करते रहे हैं और वर्तमान में भाजपा पश्चिम चम्पारण के चुनाव प्रबंधन प्रमुख हैं।
समाजसेवा
सिर्फ राजनीति ही नहीं, वे समाजसेवा में भी निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने नरकटियागंज की आवाज़ संस्था की स्थापना की, D.N.T. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और माता-पिता सेवा समिति एवं चम्पारण विकास मोर्चा से भी जुड़े हुए हैं।
दृष्टिकोण और संकल्प
उनका मानना है कि नरकटियागंज की धरती ने हमेशा संघर्ष और बलिदान की मिसाल दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिली प्रेरणा और भाजपा की विचारधारा को आधार बनाकर उनका संकल्प है कि नरकटियागंज का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित न होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समानता तक पहुंचे।
“नेता नहीं, अपना बेटा चुनिए! नरकटियागंज का बेटा – आकाश श्रीमुख!”
